Kanpur: नये शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ में दिखेगी कानपुर की झलक, कलाकार 'अवनी' और 'शिखर' ने शहर में आकर किया शो का प्रमोशन

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

तीन दिसंबर से शुरु होगा शो

कानपुर, अमृत विचार। नये शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ में कानपुर की झलक देखने को मिलेगी। अवनी की प्रेरक कहानी को सबके सामने लाने के लिए ‘बस इतना सा ख्वाब’ में कानपुर के जोश और उमंग को बखूबी दर्शाया गया है। ‘बस इतना सा ख्वाब’ एक ऐसी कहानी है, जो दिल छू लेती है! शो में बिठूर घाट की शांति, मोती झील का सौंदर्य, फूल बाग का रंगीन माहौल और वहां की मशहूर पानी टंकी जैसे शहर के ऐतिहासिक स्थलों को बखूबी दिखाया गया है।  

इसके अलावा, शो में कानपुर के फेमस फूड हॉटस्पॉट्स भी शामिल हैं जैसे ठग्गू के लड्डू, बदनाम कुल्फी और पहलवान मठे वाला। इन जगहों ने कहानी में बीती यादों और स्वाद का तड़का लगाया है। यहां तक कि मैगी पॉइंट जैसे बिजी ठिकाने भी अवनी के सफर का हिस्सा बन गए, जो शो में शहर की गर्मजोशी का एहसास कराते हैं।  

‘बस इतना सा ख्वाब’ एक ऐसी कहानी है, जो दिल छू लेती है! यह शो अवनी की जिंदगी का एक खूबसूरत और प्रेरक सफर दिखाता है। इसका संदेश साफ है - जो महिलाएं अपने घर को इतने प्यार और सलीके से संभाल सकती हैं, वे बाहर की दुनिया में भी शानदार तरीके से कामयाबी हासिल कर सकती हैं। ‘जो घर संभाल सकती है, वो घर चला भी सकती है और घर बना भी सकती है!‘ 

ज़ी स्टूडियोज़ के निर्माण में बना यह शो तीन दिसंबर से रोज शाम सात बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा। राजश्री ठाकुर और योगेंद्र विक्रम सिंह, जो शो में अवनी और शिखर का किरदार निभा रहे हैं, शो का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे। उन्होंने उन महिलाओं के अनदेखे संघर्ष और बलिदानों को सलाम किया, जो घर और कामकाजी जीवन की जिम्मेदारियां एक साथ निभाती हैं। 

15 साल बाद ज़ी टीवी पर वापसी कर रहीं राजश्री ठाकुर को प्रोमो के ऑनएयर होने के बाद से ही जबर्दस्त तारीफें मिल रही हैं। कानपुर में उन्होंने कुछ असल ज़िंदगी की ‘अवनियों’ को पहचान कर उनका सम्मान किया। मीडिया से जुड़ीं इन महिलाओं की अनदेखी ताकत और उनकी कुर्बानियों को उन्होंने खुले दिल से सराहा और सम्मान किया।  

राजश्री ठाकुर ने कहा, ‘‘हमारे शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ के लॉन्च के लिए कानपुर में आकर मैं बेहद खुश हूं। हमने इस शहर में कुछ एपिसोड्स शूट किए हैं, और पहले दिन से ही यहां के लोगों से मुझे ढेर सारा प्यार और सपोर्ट मिला है। एक महिला होने के नाते, मैं उन गृहिणियों के संघर्ष, सपनों और उनकी खामोश ताकत से गहराई से जुड़ाव महसूस करती हूं, जो हर दिन अपने परिवार के लिए जीती हैं। मुझे उम्मीद है कि अवनी के किरदार में देश की हर महिला अपने सपनों, बलिदानों और इच्छाओं का आईना देख पाएगी।’’  

योगेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ‘‘कानपुर में अपने नए शो ‘बस इतना सा ख्वाब’ के लॉन्च के लिए आकर मैं बेहद उत्साहित हूं! यह शहर जोश और रंगों से भरा हुआ है, और मैं यहां के लोगों का प्यार और स्नेह अनुभव करने के लिए बेताब हूं। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो को लेकर बहुत उत्सुकता थी, और अब इसे साकार होते देखना एक सपने जैसा लग रहा है।’’

यह भी पढ़ें- Kannauj: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार