Maharashtra News: एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, आज सातारा से लौटेंगे मुंबई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और रविवार शाम को सातारा से मुंबई लौटेंगे। उनके एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। सातारा में अपने पैतृक गांव में मौजूद शिंदे को तेज बुखार हो गया जिसके बाद शनिवार को चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी जांच की। शिवसेना नेता शुक्रवार को सातारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। इस बीच अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह राज्य की नयी सरकार के गठन के लिए हो रही कवायद के तरीके से खुश नहीं हैं।

शिंदे के पारिवारिक चिकित्सक आर एम पार्टे ने शनिवार को समाचार चैनलों को बताया कि उन्हें बुखार और गले में संक्रमण है। डॉ. पार्टे ने कहा, ‘‘उन्हें दवाइयां दी गई हैं। दो दिन में उन्हें बेहतर महसूस होगा। वह रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।’’ शिंदे के एक करीबी सहयोगी ने भी रविवार को बताया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री कुछ समय से बीमार हैं और शनिवार को उन्हें बुखार हो गया। सहयोगी ने बताया कि शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और शाम को मुंबई लौटेंगे।

सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में नयी महायुति सरकार का शपथग्रहण पांच दिसंबर की शाम को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की गई है कि मुख्यमंत्री कौन होगा? लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि दो बार के मुख्यमंत्री एवं पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। लेकिन सरकार के गठन में देरी हो रही है क्योंकि गठबंधन इस बात पर आम सहमति नहीं बना पाया है कि मुख्यमंत्री कौन होगा?

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गया लुटेरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता