रायबरेली: तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राही/रायबरेली, अमृत विचार। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के निकट तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में  चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

शनिवार देर रात मिल एरिया थाना क्षेत्र के उफरामऊ निवासी राम करन (25) पुत्र रामसरन लोडर लेकर रायबरेली की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बेहटा पुल के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ़्तार होने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने राम करन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होने के कारण पलटा है, जिससे चालक राम करन की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- नगर निगम के प्रोजेक्ट पर केडीए का अड़ंगा: कानपुर के यह दो मामले शासन स्तर तक पहुंचे

संबंधित समाचार