देहरादून: चार आईएएस के तबादले, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले और विभागों में फेर बदल किए हैं। कार्मिक विभाग ने गुरूवार को आदेश जारी कर बताया कि मनुज को सीडीओ अल्मोड़ा से डीएम रूद्रप्रयाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी रोहित मीणा को अल्मोड़ा का सीडीओ बनाया है। वहीं हरीश चंद्र सेमवाल से आबकारी …
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले और विभागों में फेर बदल किए हैं। कार्मिक विभाग ने गुरूवार को आदेश जारी कर बताया कि मनुज को सीडीओ अल्मोड़ा से डीएम रूद्रप्रयाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी रोहित मीणा को अल्मोड़ा का सीडीओ बनाया है।
वहीं हरीश चंद्र सेमवाल से आबकारी विभाग हटाकर पंचायती राज के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वहीं प्रतीक्षारत वंदना सिंह को कुमाऊं मंडल विकास निगम की एमडी और जिला विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
