अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: कानपुर में भ्रष्टाचारियों की धरपकड़ से लोगों में लौट रहा ईमानदारी का विश्वास, इनके पास मिली काली कमाई
कानपुर, (गौरव श्रीवास्तव)। रिश्वतखोर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर एंटी करप्शन की तलवार से तमाम विभागों में माहौल बदला है। शहर में घूसखोरों पर लगाम कसने के लिए एंटी करप्शन यूनिट और विजिलेंस टीम 1 जनवरी 2024 से दिसंबर माह में अब तक 303 से ज्यादा लोगों को दबोचकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इनमें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी पद पर होते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार पर त्वरित कार्रवाई से से समाज में ईमानदारी और निष्पक्षता को बढ़ावा मिल रहा है।
इस साल एंटी करप्शन यूनिट की कार्रवाई
26 फरवरी - कानपुर देहात के लेखपाल संजीव कुमार और साथी राजीव सचान को 18 हजार की घूस लेते गिरफ्तार किया गया।
1 मार्च - कन्नौज में खंड शिक्षा अधिकारी के लिपिक विमल कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
18 मार्च - सीएसए के वरिष्ठ सहायक शंकर बक्श सिंह को 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
10 अप्रैल - विद्युत विभाग दक्षिणांचल के कार्यकारी सहायक संदीप कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया।
31 मई - वन विभाग के सम्प्रति अपर सांखिकीय अधिकारी बृजेन्द्र सिंह को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
28 जून - घाटमपुर के लेखपाल पंकज कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
31 जुलाई - नर्वल के लेखपाल सूरज और कानूनगो गौतम को 10 हजार की रिश्वत लेते दबोचा।
2 सितंबर - एक निजी कॉलेज के प्रिंसिपल को 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
10 सितंबर - एसीपी बाबूपुरवा के दीवान शहनवाज खान को 15 हजार रिश्वत पकड़ा गया।
25 सितंबर - नरवल में महिला लेखपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में निलंबित किया गया।
24 अक्टूबर - चौबेपुर प्राथमिक विद्यालय ह्रदयपुर के सहायक अध्यापिका अंकिता पांडेय से 5 हजार की घूस लेते हेड क्लर्क विवेक पांडेय को गिरफ्तार किया।
विजिलेंस यूनिट ने की इस साल कार्रवाई
1 मार्च - खंड शिक्षा अधिकारी बिधूना पुष्पेन्द्र कुमार जैन को 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
24 अगस्त - नगर निगम के लिपिक राजेश कुमार यादव को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा।
24 अगस्त - कन्नौज के अवर अभियंता भूपेन्द्र कुमार को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
9 सितंबर- एसीपी बाबूपुरवा के पेशकार शहनवाज खान को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
10 सितंबर - नगर निगम के बेलदार नीरज मल्होत्रा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा गया।
इनके पास मिली काली कमाई
12 फरवरी 2024- एंटी करप्शन ने हेड कॉन्स्टेबल श्याम सुशील मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति में केस दर्ज किया।
18 मार्च 2024- इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।
11 जून 2024- आरटीओ में तैनात संभागीय निरीक्षक प्राविधिक ललित कुमार के खिलाफ काली कमाई में रिपोर्ट दर्ज।
12 जुलाई 2024- तत्कालीन सीएफओ विश्वरूप बनर्जी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
30 नवंबर 2024- खादी एवं ग्रामोद्योग के वरिष्ठ प्रबंधक हरिशचंद्र सिंह के पास आय से 21 लाख अधिक मिलने पर मुकदमा दर्ज हुआ।
अगर कोई मांगे घूस तो यहां करें शिकायत :
एंटी करप्शन यूनिट- 9454401887 (अराजपत्रित अधिकारियों के लिए)
विजिलेंस यूनिट- 9454401872 व 9454401866 (राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों के लिए)
ये भी पढ़ें- कानपुर के RTO ऑफिस में व्यापारियों का भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन: बोले- अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए
