हल्द्वानी से नाबालिग लड़की लापता! सहेली पर है शक, पुलिस की जांच में लगेगा सच्चाई का पता...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। पुलिस उसे तलाश रही है। पुलिस को दी तहरीर में लापता लड़की की मां ने लिखा है कि उनकी 17 साल की बेटी 5 नवंबर की शाम बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने शक जताया कि बेटी की बालिग सहेली ही उसे अपने साथ ले गई है।


पुलिस सहेली से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा उनके नाते रिश्तेदारों को भी पुलिस ने फोन कर पूछताछ की। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि नाबालिग की खोजबीन की जा रही है।



संबंधित समाचार