बंद घर पर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चोरों ने की लाखों की ज्वैलरी चोरी, मकान स्वामी ने पुलिस को सौंपी तहरीर

अमृत विचार, रुद्रपुर।  शहर की पॉश कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली है। मकान स्वामिनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बिनसर विला कॉलोनी निवासी प्रभा शर्मा ने बताया कि 30 नवंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में चली गई थी और 9 दिसंबर की शाम साढ़े 7 बजे जब घर लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। पूरे घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। जब जांच की तो पाया कि चोरों ने अलमारी में रखी सोने के झुमके का सेट, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल, एक चांदी की थाली, चांदी का नोट, दो बड़े चांदी के सिक्के, देवी-देवता की मूर्ति और 25 हजार की नगदी गायब थी।


पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर आते ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम बनाकर चोरों की तलाश में लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

 

संबंधित समाचार