रामनगरः 20 जनवरी तक कार्बेट के सभी विश्राम गृह पैक, पर्यटक ले रहे हैं प्रकृति का आंनद...    

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

बीस जनवरी तक कार्बेट के सभी विश्राम गृह हुए पैक, पर्यटको की गहमागहमी से नेचर गाइडों के चेहरों पर चमक        

 रामनगर, अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध जिम कार्बेट नेशनल पार्क इन दिनों पूरी तरह से पर्यटकोॆ से गुलजार है। पार्क में पर्यटकों की गहमागहमी से नेचर गाइडों व जिप्सी चालको के चेहरों पर इन दिनों चमक दिखाई देने लगी है। बता दें कि कॉर्बेट पार्क के भीतर हाथियों की चिंघाड़, बाघों की दहाड़, नाचते मयूरो व कुलांचे भरते हिरनों के झुंड  के साथ प्रकृति के प्रकृति के मनोरम दृश्यों का पर्यटक जी भरकर आनंद ले रहे है।


इन दिनों कार्बेट पार्क के ढिकाला, सर्पदुली, सुल्तान, गैरल, खिनानौली, बिजरानी समेत रात्रि विश्राम के लिए सभी विश्राम गृह इन दोनो पूरी तरह से पैक है। सीटीआर के स्वागती कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बीस जनवरी 2025 तक सभी विश्राम गृह पर्यटको के लिए आनलाइन बुक है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए ढिकाला के चार कक्ष भी 5 मार्च 2025 तक पैक हो चुके है। उधर दे विजिट के लिए सभी पर्यटन जॉन भी ऑनलाइन में बुक है। ऐसे में रात्रि विश्राम के लिए आने वाले पर्यटकों को निराशा होकर लौटना पड़ा है। उधर स्वागती कक्ष से अवगत कराया गया कि यदि किसी पर्यटक की ऑनलाइन बुकिंग निरस्त हो जाने पर काउंटर पर रात्रि विश्राम के लिये आने वाले पर्यटकों को कक्ष उपलब्ध कराया जा सकता है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

किसानों की मौसम जानकारी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कृषि मंत्री ने स्काईमेट कंपनी को दी कड़ी फटकार, सिस्टम समय पर न लगने पर ब्लैक लिस्टेड करने की दी चेतावनी
मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पुलिस मुख्यालय में खलबली: आपत्तिजनक प्रश्न लिखने वाले को ट्रेस करने पर तैयारी 
सीएम योगी ने NDC अधिकारियों से की खास मुलाकात: कहा- रूल ऑफ लॉ से बदला यूपी का चेहरा... अर्थव्यवस्था हुई 3 गुना, डिफेंस कॉरिडोर-जेवर एयरपोर्ट ने दी नई उड़ान
यूपी के डेयरी उत्पादों का ग्लोबल धमाल: 10.16% ग्रोथ के साथ निर्यात 489 करोड़ पहुंचा, पशुपालकों की आय में आई तेजी
CM योगी ने खोला खुशियों का पिटारा... कैलाश मानसरोवर यात्रियों को देंगे एक-एक लाख की सहायता