Christmas 2024: प्रभु यीशु के जन्म उत्सव पर चर्चों में तैयारियां शुरू...कानपुर में निकलेंगी सिंगिंग टोलियां, इस दिन से शहर में शुरू होंगे कार्यक्रम
कानपुर, अमृत विचार। प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियां शहरभर के चर्चों, घरों व अन्य स्थानों पर शुरु हो गई हैं। घरों पर सिंगिंग टोलियां पहुंचने लगी हैं और जश्न के लिए जगह जगह बच्चे अभ्यास कर रहे हैं कि उन्हें कैसे मंचन करना है।
क्रिश्चियन सिमेट्री बोर्ड चुन्नीगंज कानपुर का सेक्रेटरी एवं न्यू लाइफ चर्च अध्यक्ष पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसकी तैयारियां शुरु हो गई हैं। सभी चर्च द्वारा अपने सदस्यों के घरों में रातकालीन केरल सिंगिंग के लिए टोली घर-घर जाकर प्रभु यीशु के जन्म उत्सव के गीतों को गाएंगे। चर्च आफ क्राइस्ट के पादरी सैमुएल सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर शनिवार को डब्लू ब्लाक केशव नगर में शाम 6.30 बजे महोत्सव मनाया जाएगा।
16 दिसंबर: न्यू लाइफ चर्च काकादेव में क्रिसमस ट्री जबकि क्राइस्ट चर्च बड़ा चौराहा पर कैंडिल लाइट सर्विस आयोजित होगी।
17 दिसंबर: द गुड शेफर्ड चर्च कल्याणपुर में क्रिसमस ट्री
18 दिसंबर: जयंत मिनिस्ट्री चर्च किदवई नगर में क्रिसमस ट्री।
19 दिसंबर:एलएलजेएम मेथाडिस्ट चर्च सिविल लाइंस में कैंडल लाइट
20 दिसंबर: सीएनआई (एपी) चर्च ग्वालटोली में कैंडल लाइट।
21, 22 व 23 दिसंबर: चर्चों में विशेष आराधना, अमन की दुआएं।
24 दिसंबर: रात 11 बजे से ही सेंट जैवियर्स चर्च अशोक नगर में प्रार्थना एवं रात 12 बजे यीशु के जन्म की खुशियां मनाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त चर्च ग्राउंड पर यीशु के जन्म की झलकियों प्रदर्शित की जाएंगी।
25 दिसंबर: सुबह 9 बजे सभी चर्चों में मसीह समाज के लोग विशेष आराधना करेंगे और बच्चों का नामाकरण भी होगा।
31 दिसंबर: रात में सभी चर्चों में वेलकम न्यू ईयर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
1 जनवरी 2025: सीएनआई चर्च ग्वालटोली में न्यू ईयर पर मेला।
5 जनवरी 2025: मेथॉडिस्ट चर्च सिविल लाइंस में दोपहर 12 बजे मेला लगेगा।
