हरियाणा नंबर की कार से उत्तराखंड में शराब की तस्करी...
हरियाणा नम्बर की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
रामनगर, अमृत विचार। 25 दिसम्बर एवम थार्टी फस्ट के जश्न को यादगार बनाने के लिए जहा होटल एवम रिसोर्ट पूरी तरह से ब्यस्त है। वही रिसोर्ट में इन दिनों सर्व की जाने वाली महंगी शराब कुछ रिसोर्ट में भेजने में कुछ शराब माफिया भी लगे पड़े है। पुलिस ने इसी क्रम के तहत हरियाणा नंबर की कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं बियर की केन बरामद की है। अबतक पुलिस यह तो पता नही चल पाया कि यह शराब की आपूर्ति कहा की जा रही थी। मगर सूत्र बताते है कि यह शराब किसी रिसोर्ट में जानी थी। वहीं अचानक मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वाहन तलाशी के दौरान वाहन संख्या HR 98 K 7535 मे चार पेटी में 40 बोतल शराब और एक पेटी मे कुल 48 केन बीयर बटवाईजर बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में लल्लन कुमार पुत्र श्री स्व0 तेज नारायण राम निवासी एन डी-19 प्रितम पुरा दिल्ली व एनड्रस केसी पुत्र कान्तन निवासी आवडी प्रति पट थाना आवडी जिला कान्जीपुरम तमिलनाडु उम्र 27 वर्ष को कुल को गिरफ्तार करते हुए धारा 60/72 आबकारी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। शराब बरामद करने वालो वाली पुलिस टीम हे0का0 तालिब हुसैन, कानि. प्रयाग कुमार ,कानि0 महबूब आलम,कानि. जसवीर सिंह मौजूद रहे।
