बागेश्वर: लोनिवि का संविदाकर्मी गिरफ्तार, करता था ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर,अमृत विचार। दिवाली का खर्च निकालने के लिए चरस की तस्करी करने निकले लोनिवि के संविदा कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक किलो से अधिक की चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को …

बागेश्वर,अमृत विचार। दिवाली का खर्च निकालने के लिए चरस की तस्करी करने निकले लोनिवि के संविदा कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक किलो से अधिक की चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबिर की चरस तस्करी की सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम अमसरकोट रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जब पुलिस ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 1.192 किलो चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये है।

पूछताछ में उसने अपना नाम हरिओम सिंह कोरंगा निवासी कपकोट बताया। वह लोनिवि में संविदा कर्मी के तौर पर काम करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले महीने एसपी मणिकांत मिश्रा ने टीम के साथ मिलकर एक खेत में भांग की खेती को नष्ट किया था। उसने इसी नष्ट भांग से चरस बनाई है। वह इसको बेचने बाजार में बेचने जा रहा था लेकिन इससे पहले गिरफ्तार हो गया।

संबंधित समाचार