उत्तर प्रदेश के सीएम योगी 15 से उत्तराखण्ड दौरे पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जोशीमठ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर से दो दिन के कार्यक्रम में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गृह तथा गोपन विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को दोपहर एक बजे लखनऊ से प्रस्थान कर अपरान्ह दो बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। …

जोशीमठ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर से दो दिन के कार्यक्रम में उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गृह तथा गोपन विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को दोपहर एक बजे लखनऊ से प्रस्थान कर अपरान्ह दो बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

दोपहर सवा दो बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उनके साथ होंगे। तीन बजे केदारनाथ धाम पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।

16 नवंबर को योगी आदित्यनाथ प्रातः केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे और कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रातः सात बजे योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। साढ़े सात बजे से नौ बजे तक बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के पर्यटन आवास गृह का शिलान्यास करेंगे। 11 बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना होंगे। पौने बारह बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

संबंधित समाचार