राज्य में सामान्य तापमान, मैदान से लेकर पहाड़ तक दोपहर में चढ़ रहा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: उत्तराखंड में मौसम साफ होने की वजह से से दोपहर के समय का तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है। जिस वजह से राज्य में दिसंबर माह में भी अपेक्षाकृत कम ठंड पड़ रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार देहरादून में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। इसी तरह हल्द्वानी में पारा 24.8 डिग्री था जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

अपनी ठंड के लिए मशहूर मसूरी में तापमान 19.3 डिग्री था जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है तो वहीं मुक्तेश्वर में पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा और यह 19 डिग्री दर्ज किया गया। टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 

यहां दिन का तापमान 19.2 डिग्री रहा। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि राज्य में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ है। जिस वजह से तापमान में उछाल आ रहा है। कहा कि मैदानी इलाकों में रात के समय तापमान में भारी गिरावट हो रही है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। अनुमान जताया कि आने वाले चार दिनों तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा।

संबंधित समाचार