पांच पार्षद सीटों पर 64 आपत्तियां, मेयर के लिए एक आपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-आरक्षण की सूची जारी होने के बाद लगातार दर्ज कर रहे लोग आपत्तियां

हल्द्वानी, अमृत विचार। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद नगर निगम की सीटों के आरक्षण को लेकर लगातार आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। नगर निगम में अभी तक पांच पार्षद सीटों के लिए कुल 64 आपत्तियां दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि मेयर पद के लिए एक ही आपत्ति  दर्ज हुई है। 22 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, और इसके बाद वार्डवार अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

पार्षद सीटों को लेकर अब तक सबसे अधिक आपत्तियां वार्ड 10 मल्ला गोरखपुर से मिली हैं, जिसमें गुरुवार तक कुल 32 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इस वार्ड की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। साथ ही वार्ड 32 इंदिरा नगर पश्चिमी से 15 आपत्तियां, वार्ड 13 राजपुरा पड़ाव से 8 आपत्तियां, वार्ड 23 बनभूलपुरा लाइन नंबर 14 से 5 आपत्तियां और वार्ड 12 राजेंद्र नगर से 4 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इन सभी वार्डों में  महिला, पिछड़ी जाति महिला और अनुसूचित जाति महिला  श्रेणियों के तहत सीटें आरक्षित की गई हैं।


मेयर पद के लिए आरक्षित ओबीसी सीट के लिए गुरुवार तक केवल एक आपत्ति दर्ज की गई है। नगर आयुक्त  ऋचा सिंह ने बताया कि निगम स्तर पर पार्षद सीटों की आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और इसके बाद वार्डवार अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार