हल्द्वानी: कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद के हल्दूचौड़ इलाके में बाइक से घास लेने जा रहे दंपति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ के दुर्गा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जनपद के हल्दूचौड़ इलाके में बाइक से घास लेने जा रहे दंपति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ के दुर्गा पालमपुर मोतीनगर निवासी नंदा बल्लभ मिश्रा अपनी पत्नी धना मिश्रा (45 वर्ष) के साथ हल्दूचौड़ की तरफ आ रहे थे। बेरीपड़ाव एवरग्रीन स्कूल के पास पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला धना मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पति को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल भेजा गया है जहां आनंदा बल्लभ मिश्रा का उपचार चल रहा है। मृतका का एक बेटा और एक बेटी है इस समय बेटा केदारनाथ दर्शन के लिए गया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने स्विफ्ट कार सीज कर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार