हल्द्वानी: दिवाली के दिन सड़क हादसे में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। बता दें कि युवक अपने साथी के साथ दूध लेने के लिए जा रहा था। जहां सड़क हादसे में अनियंत्रित टेम्पो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी युवक भी …


हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली की सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। बता दें कि युवक अपने साथी के साथ दूध लेने के लिए जा रहा था। जहां सड़क हादसे में अनियंत्रित टेम्पो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद एक युवक की मौत हो गई। वहीं, साथी युवक भी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।


पुलिस के अनुसार जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी ललित आर्य (22) पुत्र टीकम आर्य दिवाली की सुबह बाइक से अपने दोस्त के साथ गन्ना सेंटर के पास दूध लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक टेम्पो चालक ने टक्कर मार दी। इससे ललित और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गये। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर कुछ देर बाद ललित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, साथी का उपचार चल रहा है। टीपी नगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि टेम्पो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार