CM Yogi की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की हार्टअटैक से मौत, फतेहपुर में हुआ अंतिम-संस्कार, राजनैतिक दलों के लोग भी पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (50) की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। जिनका पार्थिक शरीर उनके गांव बाबूपुर लाया गया। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर जिले के आलाधिकारियों ने पहुंचकर दिवंगत इंस्पेक्टर को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव की सीएम आवास में ड्यूटी दौरान हार्टअटैक से सोमवार देर शाम नौ बजे बजे मौत हो गई। बताया गया है कि आवास पर कल शाम करीब साढ़े आठ बजे ब्रीफिंग थी। 

वहीं जेब मे हाथ डाले बात कर रहे थे। और जेब में हाथ डाले ही खड़े खड़े गिरे, वहीं मुख्यमंत्री आवास पर ही मौत हो गई। हालांकि उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के हाथ मे कुछ भी नहीं था। 

नहीं थी कोई बीमारी 

जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर अखिलेश को बीपी व शुगर जैसी कोई समस्या नहीं थी और ना ही लिवर में समस्या थी।

हर दिल अजीज थे इंस्पेक्टर 

वह पुलिस में नौकरी पाने के बाद स्वभाव में मिलनसार होने के नाते हर दिल अजीज हो गए और गिनती अच्छे पुलिस अधिकारियों में होने लगी। वह जिसे अपना समझते थे आंख मूंदकर विश्वास करते थे। वह सब कहानियां बनकर रह गईं। 

योगी के थे चहेते 

इंस्पेक्टर अखिलेश सीएम के विश्वास पात्र सुरक्षा अधिकारियों में एक थे और उन्हें भी सीएम पर बेहद नाज था। ऐसे में अचानक हुई मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया।

देर रात पैतृक गांव पहुंचा शव

सुरक्षा के दौरान हुई मौत के बाद सीएम आवास में मौजूद अधिकारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शव को उनके पैतृक गांव रवाना किया जो मंगलवार मध्यरात्रि गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोग अंतिम दर्शन के लिए जुटने लगे। इस दौरान उनके बदहवास दिखे। आज करीब दोपहर उनके गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2024: महाकुंभ जाने वालों के लिए विशेष रंगीन टिकट लेनी होगी, कानपुर के श्रद्धालुओं इस कलर की ले सकेंगे टिकट

संबंधित समाचार