कानपुर में दुष्कर्म में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, जेल गए: नहाते समय अश्लील तस्वीरें खींच कर ब्लैकमेल करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जूही थानाक्षेत्र में सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मी विधवा महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने के 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दो वर्ष से फरार था। उधर, पनकी थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जूही प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि जूही की एक महिला ने अगस्त 2022 में राजकुमार शर्मा उर्फ अरविंद निवासी मुरैना के खिलाफ दुष्कर्म और आई एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि राजकुमार शर्मा ने नहाते समय उनकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और ब्लैकमेल करने के साथ ही दुष्कर्म किया। धमकी देकर नकदी और जेवर ले लिए। उनकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मंगलवार को आरोपी राजकुमार को पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर पनकी थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पनकी निवासी इंटर की छात्रा को 2 नवंबर को ग्राम बहेड़ा निवासी सनी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सनी को भौंती बाईपास से धर दबोचा। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। 

ये भी पढ़ें- कानपुर के चमनगंज में अधेड़ को दिया धक्का...ईंट से टकराकर हुई मौत: मृतक महिला से कर रहा था गाली-गलौज, पति पर FIR दर्ज

संबंधित समाचार