भैया दूज मनाने जा रहे दंपति को कार ने रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। भैया दूज का टीका करने जा रहे दंपति को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी घना देवी अपने पति नंदा बल्लभ …


हल्द्वानी,अमृत विचार। भैया दूज का टीका करने जा रहे दंपति को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी घना देवी अपने पति नंदा बल्लभ मिश्रा के साथ बाइक पर मायके जा रही थी। तभी बरेली रोड में एक अज्ञात कार ने बाइक को रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

जबकि घायल दंपति सड़क पर तड़पते रहे। कुछ ही देर में महिला ने दम तोड़ दिया। इधर, राहगीरों की सूचना पर दोनों को 108 से अस्पताल लाया गया। जहां नंदा बल्लभ को भर्ती कर लिया गया। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में मायका और ससुराल पक्ष के लोग उमड़ पड़े। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को एंबुलेंस ने रौंदा

मॉर्निंग वॉक पर घूमने निकले एक बुजुर्ग को पीछे से तेज रफ्तार एंबुलेंस से रौंद दिया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हिम्मतपुर तल्ला के बसंत विहार निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र जोशी रोज की तरह सोमवार को भी वॉक पर निकले थे। इस बीच कमलुवागांजा रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे मेडिकल चौकी प्रभारी मुनव्वर राणा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली एंबुलेंस का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता