लो जी अब यहां जेल अधीक्षक के घर में चोरे ने डाला डाका...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में चोरों ने इस बार एक जेल अधीक्षक के घर को निशाना बनाया। चोरी बड़ी तो नहीं है, लेकिन जेल अधीक्षक के घर चोरी ने पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


हीरानगर निवासी मनोज आर्या पूर्व में उपकारागार हल्द्वानी में जेल अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह हरिद्वार कारागार के जेल अधीक्षक है, लेकिन उनका आवास हीरानगर में ही है। हीरानगर पुलिस के मुताबिक चोरों ने रात उनके घर के बाहर लगी पानी की मोटर चोरी की है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मोटर चोरी की घटना हुई है। मामले में शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार