करते हैं भांग की खेती, चरस बनाकर बेचते है यहां...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : काठगोदाम पुलिस ने इस बार नशे की जड़ पर चोट की है। इस बार पुलिस ने नशा तस्कर नहीं बल्कि नशा बनाने वाले दो शातिरों को दबोचा है। दोनों चरस बनाने में माहिर हैं और दोनों उस वक्त काठगोदाम पुलिस के हत्थे चढ़े, जब वह उसे बेचने के लिए बनभूलपुरा जा रहे थे। दोनों के पास से आधा किलोग्राम से ज्यादा चरस बरामद की गई है। 


काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 31 दिसंबर को एसआई दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल टीका राम, करतार सिंह और संतोष बिष्ट के साथ भीमताल तिराहे पर भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना हेलमेट मोटर साइकिल पर सवार पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगे, लेकिन पकड़े गए। मोटर साइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति दोनों के बीच रखे एक थैले को अपनी जैकेट में छिपाने लगा। पुलिस ने थैला छीनकर चेक किया तो अंदर से चरस मिली।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनय पलड़िया पुत्र रमेश चन्द्र पलड़िया निवासी बानना भीमताल और खीमानन्द पलड़िया पुत्र ज्वालादत्त पलड़िया निवासी बानना भीमताल बताया। इनमें से एक से 381 और दूसरे के पास से 275 ग्राम चरस मिली। दोनों ने बताया कि यह माल हम खुद ही गांव में बनाते है और हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचते हैं। पुलिस ने मोटर साइकिल यूके 04 एएन 5265 सीज करने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

संबंधित समाचार