प्रधानमंत्री मोदी ने की माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में 'चहुंमुखी विकास' के लिए महाराष्ट्र सरकार की सराहना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में 'चहुंमुखी विकास' सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे जीवन जीने की सुगमता को बढ़ावा मिलेगा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं दूरस्थ और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं। यह निश्चित रूप से 'ईज ऑफ लिविंग' को बढ़ावा देगा तथा और भी अधिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के मेरे भाइयों और बहनों को विशेष रूप से बधाई!" 

प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के एक पोस्ट पर की। फडणवीस ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि गढ़रिचौली के दूरदराज इलाकों में नक्सलियों का प्रभाव खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया था कि नक्सलवाद अपने अंत की तरफ है।  

यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर बोले- साल 2025 की शानदार शुरुआत

संबंधित समाचार