लखीमपुर खीरी : भाजपा संगठन चुनाव...चहेतों को मंडल अध्यक्ष बनवाने का ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अपने प्यादों को मंडलअध्यक्ष बनवाने के लिए सादे कागज पर कराए गए हस्ताक्षर

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा होने से पहले ही इनके नामों पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में इनके चयन को लेकर अपनाई गई प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। पार्टी एवं संगठन पदाधिकारियों से लेकर माननीय अपने अपने प्यादों को मंडल अध्यक्ष बनवाने की फिराक में हैं, जिसके लिए नामित चुनाव अधिकारियों से सादे कागज पर हस्ताक्षर तक करवा लिए गए। इसका खुलासा गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक चुनाव अधिकारी एवं एक पदाधिकारी के ऑडियो कर रहा है। इस ऑडियो से जिले में पार्टी की जहां किरकरी हो रही है तो वहीं समर्पित कार्यकर्ता भी सकते में हैं।

सूबे के भाजपा संगठन में बदलाव होना है। इसके लिए जिले की सबसे छोटी इकाई मंडल अध्यक्षों के चुनाव की कवायद पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ इनके नामों की घोषणा होना बाकी है। जिले के 33 मंडल अध्यक्ष बनाए जाने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए थे, जो सिर्फ नाम के रहे। मंडल अध्यक्ष उन्हीं को बनाया जा रहा है, जो पार्टी एवं संगठन से लेकर माननीयों के प्यादे हैं। इसके लिए माननीयों व पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों से सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे, जिसका खुलासा गुरुवार को एक चुनाव अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता के सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो से हुआ। जिले में अब इसको लेकर पार्टी की किरकिरी होने लगी है।  

अब तक जारी नहीं हो सकी मंडल अध्यक्षों की सूची
भाजपा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए 15 दिसंबर और जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा तय थी। मगर, 31 दिसंबर तक जिले के मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा नहीं हो सका। यही वजह है कि जिलाध्यक्ष का भी चयन नहीं हो सका। हालांकि भाजपा के लोग 15 जनवरी तक जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की संभावना जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े तीन ड्राइवरों को रौंदा, हालत गंभीर

संबंधित समाचार