पांच दिन में 10 डिग्री नीचे गिरा पारा, कैसा है नैनीताल जिले का मौसम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: शीतलहर, कोहरा और लगातार गिर रहे तापमान की वजह से ठंड का कहर जारी है। हल्द्वानी में धूप भी नहीं निकल रही है। लोग पूरे दिन धूप के लिए तरस रहे हैं। शाम होने पर शीतलहर और तेज हो रही है। देखते ही देखते पांच दिनों के अंदर अधिकतम तापमान करीब 10 डिग्री की गिरावट आई है। 

गुरुवार की सुबह शहर में कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छाये रहने की वजह से पूरे दिन धूप नहीं निकली। साथ ही शीतलहर भी चलती रही। अधिकतम तापमान में गिरावट भी जारी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल तीन डिग्री का अंतर रहा है। इधर लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव के सहारे रहे। अपरान्ह बाद ही बाजार में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार आने वाले दो दिनों तक फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। अनुमान है कि दिन के समय थोड़ी देर के लिए धूप भी निकल जाए।

 

नैनीताल में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को धूप खिली रही जिसका पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। नैनीताल में बीते दिन होगी बारिश और ओलावृष्टि के बाद पर्यटक नैनीताल में बर्फबारी की उम्मीद कर रहे थे। वहीं पर्यटक नैनीताल में बर्फबारी की आस लगाकर दिल्ली नोएडा समेत आसपास के बड़े महानगरों से नैनीताल पहुंचे। लेकिन पर्यटकों को बर्फबारी न होने से मायूसी हाथ लगी।

 

दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची पर्यटक शिवानी, आरध्या अरोरा का कहना है कि बीते दिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद बर्फबारी देखने नैनीताल पहुंचे लेकिन नैनीताल में धूप खिली हुई है जिसके चलते उन्हें मायूसी हाथ लगी।

 

इस तरह हल्द्वानी में गिरा तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान

29.12.24 23.2 डिग्री

30.12.24 15.5 डिग्री

31.12.24 15.8 डिग्री

01.01.25 14.0 डिग्री

02.01.25 13.2 डिग्री

 

 

 

 

संबंधित समाचार