हरि बाबू कंभमपति ने ओडिशा के राज्यपाल के पद की ली शपथ, दिया गया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। हरि बाबू कंभमपति ने शुक्रवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान ओडिशा के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कंभमपति को पद की शपथ दिलाई। हाल ही में रघुबर दास द्वारा राज्यपाल के पद से त्यागपत्र दिए जाने के बाद अब उनके स्थान पर यह जिम्मेदारी कंभमपति संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। कंभमपति बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे थे। यहां हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ पुरी में जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया और ओडिशा तथा यहां के लोगों के कल्याण के लिए भगवान का आशीर्वाद लिया। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कंभमपति को पिछले साल 24 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था।

ये भी पढ़ें- गया : BPSC छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे पप्पू यादव के समर्थक, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी...कई ट्रेनों को रोका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता