नेशनल एथलेटिक्स में पहाड़ की बेटी दीपा नेगी चक्का फेंककर दिखाएंगी दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: जैंती तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज पीपली की 12वीं की छात्रा दीपा नेगी 5 जनवरी से रांची में होने जा रही 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगी।  अंडर-19 बालिका वर्ग के चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीपा का चयन हुआ है। स्कूल के खेल शिक्षक मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन में ही जीआईसी पीपली की 12वीं की छात्रा का चयन चक्का फेंक प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

 

उन्होंने बताया कि दीपा पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी अव्वल है। वह काफी लंबे समय से चक्का फेंक का पूर्वाभ्यास करते आ रही हैं। दीपा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पदक जीतकर ही उत्तराखंड लौटेंगी। उनके चयन पर लमगड़ा की बीईओ प्रेमा बिष्ट, जिला खेल समन्वयक नवीन लाल, ब्लॉक समन्वयक विनोद कुमार, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पांडे, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी है।

संबंधित समाचार