कानपुर में 1.25 करोड़ की चोरी में पुलिस के हाथ खाली: 200 कैमरे खंगाले, नतीजा शून्य, पीड़ित कारोबारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मिला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। नवाबगंज थानाक्षेत्र में सराफा कारोबारी जुगुल किशोरी की दुकान व घर से हुई 1.25 करोड़ की चोरी की घटना में पीड़ित शुक्रवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर से मिला। पीड़ित ने चोर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ संदिग्धों की जानकारी हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने नवाबगंज थानाक्षेत्र में लगे 200 सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें सीसीटीवी में दिखने वाले नाटे कद के चोर के हुलिए से मैच करते हुए दर्जनों लोगों की लोकेशन घटना के समय चेक कर चुकी हैं। 

लैब से आठ लाख का माल पार 

कल्याणपुर थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित लैब से चोरों ने मशीनों समेत लगभग आठ लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने अस्पताल संचालक व उसके भाई पर चोरी का आरोप लगाया है।

सचेंडी के भीमसेन रेवरी गांव निवासी मनमोहन सिंह कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लैब चलाते हैं। मनमोहन के अनुसार बीते दिनों उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। जिसका इलाज करने के चलते वह लैब नहीं आ सके। 

चाबी वह अस्पताल संचालक व उसके भाई को देकर गए थे। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल संचालक व उसके भाई ने लैब में लगी लगभग छह लाख रुपये कीमत की मशीनें व काउंटर में रखें दो लाख रुपये पार कर दिए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- सीएम ग्रिड योजना: 141 करोड़ से बनेंगी 3 और सड़कें, कानपुर में आर्य नगर से लेकर यहां तक बनेंगी सड़कें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

BREAKING: Ayodhya Ram Mandir ट्रस्ट में बड़ा बवाल... चंपत राय का इस्तीफा कन्फर्म, दान चोरी केस में SIT की बड़ी कार्रवाई
गोंडा : स्टेशन यार्ड में टॉवर वैगन से कॉपर केबल काटता युवक रंगे हाथ गिरफ्तार, 6 केबल बरामद
India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ सबसे बड़ा पाप, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया 'चोर-डकैत'
Saharanpur News : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बना मौत का रास्ता! चार माह में 100 से अधिक मौतों ने बढ़ाई चिंता