हल्द्वानी: 15 स्कूलों में एक भी बच्चा नहीं पहुंचा पढ़ने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। हल्द्वानी में मंगलवार को निजी स्कूल खोले गये। इस दौरान शहर के करीब 15 स्कूलों में एक भी बच्चा पढ़ने नहीं पहुंचा। शहर में करीब 60 निजी स्कूल संचालित होते हैं। अनुमति मिलने के बाद कोरोना काल में पहली बार निजी स्कूल खोले गये। इस दौरान स्कूल प्रबंधनों की ओर से सभी व्यवस्थायें …

हल्द्वानी,अमृत विचार। हल्द्वानी में मंगलवार को निजी स्कूल खोले गये। इस दौरान शहर के करीब 15 स्कूलों में एक भी बच्चा पढ़ने नहीं पहुंचा। शहर में करीब 60 निजी स्कूल संचालित होते हैं। अनुमति मिलने के बाद कोरोना काल में पहली बार निजी स्कूल खोले गये। इस दौरान स्कूल प्रबंधनों की ओर से सभी व्यवस्थायें दुरुस्त किये गये लेकिन बच्चे ही नदारद मिले। इसका कारण ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा का एक साथ कराना है। जब बच्चों की घर में ही ऑनलाइन पढ़ाई हो जा रही हो तो ऐसे में अभिभावक भी इस कोरोना काल में कोई रिस्क नहीं लेना चाह रहे हैं। वहीं, स्कूल पहुंचे बच्चों और शिक्षकों को सैनिटाइज भी किया गया।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि शासन की ओर से यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है। अगर शासन को स्कूल ही खोलने थे तो एक ही मोड यानी ऑनलाइन या ऑफलाइन में से एक ही चलाना था। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल प्रबंधनों की ओर से कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी व्यवस्थायें की गयी थी। कहा कि तीन-चार दिन तक भी अगर बच्चे स्कूल नहीं आते हैं तो इस संबंध में शासन से पत्राचार किया जाएगा।

संबंधित समाचार