हल्द्वानी: ढिकुली गांव हाथियों का तांडव, तीन दुकानें तोड़ीं
हल्द्वानी,अमृत विचार। जंगल से सटे गांवों में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे ढिकुली गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने तीन दुकानें तोड़ दीं। ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए खाई खुदान और मुआवजा देने की मांग की है। इधर सूचना पर …
हल्द्वानी,अमृत विचार। जंगल से सटे गांवों में हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे ढिकुली गांव में घुसे हाथियों के झुंड ने तीन दुकानें तोड़ दीं। ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी में घुसने से रोकने के लिए खाई खुदान और मुआवजा देने की मांग की है। इधर सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
रामनगर में ढिकुली गांव कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। सोमवार की देर रात करीब ढाई या तीन बजे हाथियों का झुंड ढिकुली गांव में घुस गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों ने मोहम्मद रहमत, हरीश छिमवाल और संतोष पांडे की परचून, चाय-होटल की दुकानें क्षतिग्रस्त कर दी। जब वे मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकानें क्षतिग्रस्त थी और सारा सामाना बिखरा पड़ा था। वहीं दुकानों के बाहर हाथी का मल पड़ा हुआ था। इससे आशंका है कि हाथियों ने दुकानें क्षतिग्रसत कर दी।
गुस्साए दुकानदारों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर कोसी रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई। वन अधिकारियों का कहना है कि इलाके में दिन-रात्रि में गश्त बढ़ा दी गई है। हाथी को आबादी में आने से रोकने के लिए ट्रेंच खुदान और झालर सोलर फेंसिंग का काम कराया जाएगा। वहीं मामले की जांच कर दुकानदारों को नियमानुसर मुआवजा भी दिया जाएगा।
“दुकानों की तोड़फोड़ की सूचना मिली है, इसकी जांच कराई जाएगी। यदि हाथियों ने दुकानें तोड़ी हैं तो उनको विभागीय नियमों के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल उक्त क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ट्रेंच खुदान और टेंटकल फेंसिंग का काम किया जाएगा।” -चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग
