अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दंपति की मौत
अल्मोड़ा,अमृत विचार। अल्मोड़ा में अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से दंपति की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से उनके दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। मृतक पेशे से ट्रक चालक था। पुलिस के अनुसार, भैसोड़ी निवासी जीवन सिंह पुत्र बची सिंह (35) साल अपनी पत्नी गीता देवी …
अल्मोड़ा,अमृत विचार। अल्मोड़ा में अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से दंपति की मौत हो गई। पति-पत्नी की मौत से उनके दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। मृतक पेशे से ट्रक चालक था।
पुलिस के अनुसार, भैसोड़ी निवासी जीवन सिंह पुत्र बची सिंह (35) साल अपनी पत्नी गीता देवी (31) साल के साथ मारूति 800 कार से अपने ससुराल सिमलखेत आया था। सुबह त्योहार मनाकर पति-पत्नी वापस लौट रहे थे। सोमवार देर शाम उनकी कार थ्याड़ी-भनौली मोटर मार्ग में एक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। रेस्क्यू कर गंभीर रूप से घायल गीता देवी को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 108 से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
रेस्क्यू अभियान में दन्या थाने से 2 एसआई और 7 सिपाही जुटे। अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण बचाव अभियान में काफी मशक्कत हुई। अल्मोड़ा से एनडीआरएफ की टीम घंटो तक वहां जमी रही। जीवन सिंह के शव को बामुश्किल बाहर निकाला गया।
