Tirupati Temple : तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ/तिरुपति। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह से तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए टोकन जारी होना था। टोकन जारी होने से पहले वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत होना बताई जा रही है।

IMG-20250108-WA0006 (1)

दरअसल, आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ बैकुंठ द्वारा दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची। जिसमें 6 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। जिसकी पहचान मलिका के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तिरुपति मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है कहा लोगों के मरने की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया है।

संबंधित समाचार