लखीमपुर खीरी: पूरा परिवार मकान बंद कर गया था पैतृक गांव, चोरों ने ताले तोड़कर की लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला सर्वोदय नगर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी 30 हजार की नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। चोरी की घटना से मोहल्ले में दहशत है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी ताज खान छह जनवरी को अपने परिवार सहित खीरी थाना क्षेत्र के कादीपुर अपने पैतृक घर गए थे। उनका कहना है कि जब वापस लौटे तो घर का ताला टूटा देख  दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद, झुमका, अंगूठी, पायल, कंगन, बर्तन, कपड़ा समेत साढ़े तीन लाख के जेवरात उठा ले गए। मोहल्ले में हुई लाखों की चोरी से लोगों में दहशत फैल गई है। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौका मुआइना किया है। नगर में यह चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तमाम बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। आठ नवंबर को मोहल्ला कुम्हारन टोला में अशोक कुमार गुप्ता उर्फ टिल्लू कबड्डी के घर से चोरों ने 30 लाख रुपए का सामान पार कर दिया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ, तो हरिद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंच आंदोलन की चेतावनी दी है। जिस पर कोतवाल ने एक सप्ताह का और समय मांगा है। वह भी पूरा होने जा रहा है, लेकिन चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

संबंधित समाचार