बरेली: अवैध शराब का बढ़ा खेल, एक महीने में 29 हजार लीटर जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा भले ही न हुई हो लेकिन चुनाव की तैयारियों में प्रत्याशी पूरी तरह से जुट गए हैं। वोटरों को अपनी ओर रिझाने के लिए साम-दाम, दंड-भेद सभी हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं। पंचायत चुनावों में शराब भी जमकर परोसी जाती है। यही वजह है कि …


अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि की घोषणा भले ही न हुई हो लेकिन चुनाव की तैयारियों में प्रत्याशी पूरी तरह से जुट गए हैं। वोटरों को अपनी ओर रिझाने के लिए साम-दाम, दंड-भेद सभी हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं। पंचायत चुनावों में शराब भी जमकर परोसी जाती है। यही वजह है कि पुलिस भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर अलर्ट हो गई है। पंचायत चुनावों को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के चलते दिवाली पर अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए डीजीपी के निर्देश पर एक महीने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने बरेली मंडल में 29 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने 285 अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 228 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, 13226 के खिलाफ 107/116 व अन्य अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।
दिवाली से पहले अवैध शराब के अलावा अपराधियों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की गई। चुनाव से कुछ दिनों पहले कार्रवाई में ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है क्योंकि उस दौरान लोग ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं।

बरेली से ज्यादा शाहजहांपुर में पकड़ी गई अवैध शराब
बरेली मंडल में एक महीने में की गई कार्रवाई के दौरान बरेली से ज्यादा अवैध शराब शाहजहांपुर जिले में पकड़ी गई है। हालांकि, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में बरेली जिला शाहजहांपुर से आगे रहा है। बरेली में 480, बदायूं में 170, शाहजहांपुर में 417 और पीलीभीत में 191 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत बरेली ने 9 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इनमें बरेली ने सात और बदायूं ने दो अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। बदायूं और पीलीभीत में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
अभियान के दौरान चेकिंग के बाद भी कार्रवाई की गई जिसमें बरेली ने 378, बदायूं ने 156 और पीलीभीत ने 189 मामलों में कार्रवाई की। शाहजहांपुर ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुल 723 मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान कुल 2918 स्थलों व दुकानों की चेकिंग की, जिसमें बरेली में 1314, बदायूं में 229, शाहजहांपुर में 9 और पीलीभीत में 1366 स्थलों व दुकानों पर चेकिंग की। इसके अलावा बरेली मंडल में कुल 1258 अभियुक्तों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान 12277 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। बरेली में 2968 और शाहजहांपुर में 9309 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बदायूं और पीलीभीत में अंग्रेजी शराब नहीं पकड़ी गई।

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
जिला बरामदगी (लीटर) शराब भट्ठी लाहन नष्ट (क्विंटल में)
बरेली 11352 24 100
बदायूं 2990 08 9.5
शाहजहांपुर 11466 109 82
पीलीभीत 3294 14 11.5

अभियुक्तों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
जिला गुंडा एक्ट गैंगस्टर एनएसए 107/116 151 सीआरपीसी अन्य अधिनियम
बरेली 98 53 3 8948 1213 595
बदायूं 38 41 11 2291 807 257
शाहजहांपुर 37 19 0 2131 648 661
पीलीभीत 112 115 0 1856 577 226
कुल 285 228 14 13226 3245 1739

संबंधित समाचार