Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लखनऊ। विश्व के सबसे विशाल, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' का सोमवार तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो गया। इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त श्रद्धालुओं, संतों, महात्माओं, कल्पवासियों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए महाकुंभ के प्रथम स्नान की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक है। यह आयोजन ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सजीव करता है। मां गंगा की पवित्र धारा में स्नान और साधना करने आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

demo image v - 2025-01-13T083005.609

उन्होंने आगे कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के वैश्विक गौरव का प्रतीक भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और आवासीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

WhatsApp Image 2025-01-13 at 07.57.17_0b0783a0

संगम तट पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है।

WhatsApp Image 2025-01-13 at 07.57.14_45a28b06

मुख्यमंत्री का संदेश
"आइए, महाकुंभ 2025 में सहभागी बनकर सनातन संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनें। मां गंगा की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।"

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या बसंत पंचमी पर श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे लेटे हनुमान जी के दर्शन, जानें क्यों...

संबंधित समाचार