बागेश्वर: नाबालिग ने दुष्कर्म का विरोध किया तो दरिंदों ने काट दी नाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर,अमृत विचार। बागेश्वर में दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिग ने दुष्कर्म का विरोध किया तो दरिंदों ने उसकी नाक काट दी। नाबालिग के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर में एक 17 वर्षीय किशोरी माता पिता के साथ रहती …

बागेश्वर,अमृत विचार। बागेश्वर में दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है। नाबालिग ने दुष्कर्म का विरोध किया तो दरिंदों ने उसकी नाक काट दी। नाबालिग के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर में एक 17 वर्षीय किशोरी माता पिता के साथ रहती है। वह बीते सोमवार की शाम को घर पर अकेली थी जबकि माता पिता पास में ही खेतों में काम पर कर रहे थे। इस बीच गांव के ही दो लोग घर में घुस गए और नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि जब नाबालिग ने दुष्कर्म का विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट दी। किशोरी की चीखपुकार सुनकर बीच बचाव को पहुंचे माता पिता के साथ भी मारपीट की गई। बाद में शोर शराबा बढ़ता देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोप है कि दोनों आरोपी घर में रखा सोने के जेवरात, 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। बाद में तीनों का काफलीगैर प्राथमिक चिकित्सालय में उपचार कराया गया। बाद में किशोरी के पिता ने राजस्व पुलिस में इसकी शिकायत की। शिकायत की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट व लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

संबंधित समाचार