जज के घर चोरी के खुलासे को तीन टीमें गठित
अमृत विचार, हल्द्वानी। अपर जिला जज द्वितीय के आवास से चोरी के खुलासे को पुलिस ने तीन टीम गठित कर दी है। प्रतिष्ठा का प्रश्न बने इस केस में अपनी नाक बचाने को पुलिस सरगर्मी से इधर-उधर हाथ-पांव मार रही है। लेकिन अब तक चोरों का कोई सु्राग हाथ नहीं लगा है और दूसरे दिन …
अमृत विचार, हल्द्वानी। अपर जिला जज द्वितीय के आवास से चोरी के खुलासे को पुलिस ने तीन टीम गठित कर दी है। प्रतिष्ठा का प्रश्न बने इस केस में अपनी नाक बचाने को पुलिस सरगर्मी से इधर-उधर हाथ-पांव मार रही है। लेकिन अब तक चोरों का कोई सु्राग हाथ नहीं लगा है और दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस केस के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें आपसी तालमेल से अलग-अलग सुराग तलाशेंगी।
चोरों की तलाश में राज्य के अलावा पड़ोसी उत्त्तर प्रदेश के कुछ संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी टीमें अपने काम में जुट गई हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी ने माना कि अभी तक खुलासे की दिशा में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। गौरतलब है कि बेखौफ चोरों ने नैनीताल रोड स्थित जज परिसर में दिवाली अवकाश पर गए न्यायिक अधिकारी के घर में सेंध लगा दी थी। चोरों ने पूरी तसल्ली से पूरा घर छान मारा था।
चोर घर से नकदी, जेवरात, रिवाल्वर की बुलेट आदि पर हाथ साफ कर गए थे। जज के वापस लौटने के बाद मंगलवार को चोरी का पता चला। इसके तुरंत बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इस केस की जांच दारोगा रविन्द्र राणा को सौंपी गई है। चूंकि जज के आवास से चोरी हुई है तो जल्द से जल्द इस केस का खुलासा करना पुलिस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना है।
