हल्द्वानी: नहाय-खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा
हल्द्वानी,अमृत विचार। नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा शुरू हो गयी है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है।बुधवार शाम से पहला व्रत नहाय-खाय से शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पंचमी तिथि है। दिनभर निर्जला व्रत रखकर खरना भी होगा। सूर्यास्त के बाद …
हल्द्वानी,अमृत विचार। नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा शुरू हो गयी है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है।
बुधवार शाम से पहला व्रत नहाय-खाय से शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पंचमी तिथि है। दिनभर निर्जला व्रत रखकर खरना भी होगा। सूर्यास्त के बाद भगवान आदित्यनाथ नारायण को खीर का भोग अर्पित करके बाद में उसी प्रसाद को खाकर छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।
तीसरा दिन यानी शुक्रवार का दिन मुख्य है। इस दिन सूर्यास्त के समय सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पंडित मोहन पांडे ने बताया कि सूर्यास्त का समय पांच बजकर छब्बीस मिनट है जबिक सूर्योदय का समय सुबह छह बजकर 48 मिनट रहेगा। सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद छठ के व्रत का परायण होगा और शनिवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का परायण होगा। छठ सेवा समिति के पदाधिकारी शंकर भगत ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते प्रशासन ने सामूहिक पूजा की अनुमति नहीं दी है इसलिए लोगों से छठ की पूजा घर पर ही करने का अनुरोध किया गया है।
