कानपुर में मुकदमा वापस न लेने पर दुष्कर्म पीड़िता को धमकाया: जान से मारने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थाने में दर्ज दुष्कर्म में पैरवी करने न्यायालय पहुंची पीड़िता को आरोपी पक्ष के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

बर्रा निवासी युवती ने बताया कि पिछले साल उसने बर्रा निवासी जितेंद्र गौतम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी पैरवी के लिए वह बीते 21 दिसंबर को न्यायालय गई हुई थी। आरोप है कि न्यायालय परिसर के बाहर आरोपी जितेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ घेर लिया। 

धमकी दी कि मुकदमा वापस ले लो वरना जान से मार देंगे। कचहरी चौकी में सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली थाने में जितेन्द्र कुमार समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोहरे व धुंध में प्रीमियम ट्रेनों की चाल बिगड़ी, 83 ट्रेनें नाै घंटे तक लेट

संबंधित समाचार