रात को हल्द्वानी की इस चौकी से रम्बा गैंग का गुर्गा नौ-दो ग्यारह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : 'नौ-दो ग्यारह होना' इस मुहावरे का अर्थ होता है भाग जाना। जैसे कि पुलिस आते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया। आपने सुना होगा कि चोर पुलिस को देखकर भाग जाता है और पुलिस चोर का पीछा करके चोर को पकड़ के गिरफ्तार के कर लेती है। लेकिन, क्या आपने ऐसा कभी सुना कि नेपाल से  पुलिस चोर को पकड़ कर लेकर आई और चोर पुलिस की ही चौकी से नौ दो ग्यारह हो गया। मजे की बात तो ये है कि पुलिस वालों को पता तक नहीं चला। चलिए पूरी खबर आपको विस्तार से बताते हैं...

 

शहर की चर्चित और सबसे बड़ी चोरी करने वाली रम्बा गैंग का गुर्गा रविवार देर रात पुलिस चौकी से फरार हो गया। शातिर लघुशंका का बहाना बनाया बाहर आया और फिर लौट कर नहीं गया। उसके फरार होने की खबर से चौकी में हड़कंप मच गया। रविवार आधी रात तक पुलिस उसकी तलाश में शहर की खाक छानती रही। 

 

मुखानी चौराहे के पास रहने कारोबारी के घर डेढ़ माह पहले हुई एक चोरी के मामले में पुलिस ने नेपाल निवासी प्रेम को हिरासत में लिया था। रविवार रात आरटीओ चौकी में पुलिस नेपाली नागरिक से चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही थी। इस बीच नेपाली नागरिक ने लघुशंका जाने का बहाना बनाया। उसे बाथरूम की ओर जाने को कहा गया। इस बीच पुलिस को चकमा देकर वो चौकी से फरार हो गया। घटना के पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया। सीसीटीवी से निगरानी और गलियों में तलाश शुरू की गई, लेकिन देररात तक वो नही मिला। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूछताछ के लिए ले गए नेपाल निवासी व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार