मुरादाबाद : एमएलसी अशोक कटारिया बोले-कांग्रेस सरकारों ने भारतीय संविधान के गौरव को हमेशा कलंकित किया
भाजपा के बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी, मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया रहे

मुरादाबाद। संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने भारतीय संविधान के गौरव को हमेशा कलंकित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान को लगातार सम्मान दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि डॉ भीमराव आंबेडकर की विरासत को आने वाली पीढ़ियां के लिए कैसे संरक्षित रखा जाए। प्रधानमंत्री के मार्ग निर्देशन में डॉअंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों की पहचान कर उन्हें पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। इनमें शामिल डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू मध्य प्रदेश को प्रमुख स्मारक के रूप में विकसित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर की शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली, चैत्य भूमि मुंबई जहां उनकी समाधि बनाई गई, मोदी सरकार ने भीम ऐप लॉन्च किया जो डॉ अंबेडकर के नाम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने भारत के कानूनी और सामाजिक ढांचे को आकार देने में उनकी भूमिका को मान्यता देते हुए डॉअंबेडकर को प्रतिष्ठ भारत रत्न से सम्मानित किया।
जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा भाजपा सरकार ने शोषित व वंचित समाज को न्याय देने का कार्य किया। भाजपा सरकार ने डॉ अंबेडकर के लेखन और भाषणों को डिजिटाइज़ करने की पहल की, जिससे उनके विचारों और सिद्धांतों को अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। जिला महामंत्री हर ज्ञान सिंह ने कहा कि डॉ अंबेडकर के संकल्प को मोदी और योगी सरकार साकार कर रही है। गोष्ठी में किशन लाल, पूर्व जिला महामंत्री चौधरी हुकुम सिंह, आचार्य नरेंद्र देव, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कमल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, नवीन चौधरी, जिला मंत्री सुनीता रानी, चकित चौधरी, अरुण पंडित, सत्येंद्र चौधरी, आदेश चौधरी, आनंदी प्रजापति, भजन लाल पाल, रविंद्र रैदास , नवीन चौधरी, सिंपल चौहान, अंशुल गुप्ता, संजय विश्नोई आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दो महीन के लिए बंद किया जाएगा रामगंगा कटघर पुल, बनेंगे अस्थायी बस अड्डे...रामपुर-बरेली के यात्रियों को होगी दिक्कत