8 लाख की साइकिल चलाएंगे आदर्श, तीन बार के है गोल्ड चैंपियन
हल्द्वानी, अमृत विचार: राष्ट्रीय खेलों में तीन बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके ऑल इंडिया सर्विसेज के खिलाड़ी आदर्श 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक बार फिर से अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। आदर्श एमएस वर्तमान में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह इन दिनों गौलापार के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांपलैक्स में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
आदर्श 26 जनवरी से होने वाली ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वह इसके लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं। उनके कोच शिवशंकर ने बताया कि ट्रायथलॉन की तीनों प्रतियोगिताओं में साइकिलिंग आदर्श का स्ट्रांग पांइट है। आदर्श के पास जर्मनी की मेरिडा साइकिल है जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। उनके कोच ने बताया कि ट्रायथलॉन में राष्ट्रीय स्तर पर यह वर्तमान में सबसे उत्तम क्वालिटी की साइकिल है। कार्बन बॉडी से बने होने के कारण साइकिल का वजन मात्र 3.95 किग्रा है।
वजन काफी हल्का होने के कारण यह खिलाड़ी के लिए काफी सुविधाजनक होती है जिससे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। इसमें इनबिल्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और जीपीएस है। इसे एक सूटकेस के अंदर फोल्ड कर ले आसानी से ले जाया जा सकता है।
