हल्द्वानीः महिला फुटबॉल मैच का दूसरा मुकाबला तमिलनाडू 6-0 से जीता
हल्द्वानी, अमृत विचार। हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच का दूसरा मुकाबला तमिलनाडू और सिक्किम के बीच हुआ। जिसमें तमिलनाडु ने 6-0 से जीत दर्ज की।तमिलनाडु की टीम के लिए पहला गोल जर्सी नंबर 17 दुर्गा ने किया।
दूसरा और तीसरा गोल जर्सी नंबर 8 प्रियदर्शिनी ने किया। वहीं चौथा, पांचवा और छठा गोल जर्सी नंबर 9 मरिअमल ने अपनी टीम के किया। वही सिक्किम की टीम पूरे मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाई।
