कानपुर में क्रिकेट टीचर ने किशोरी को पिलाया नशीला पदार्थ: दो महीने से दुष्कर्म कर देता रहा धमकी, रो-रोकर पीड़िता ने मां को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में क्रिकेट टीचर ने किशोरी के दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पनकी  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को आवास विकास नंबर 3 पनकी रोड कल्याणपुर निवासी नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

ये था मामला

आवास विकास नंबर 3 पनकी रोड कल्याणपुर निवासी नीरज शर्मा वर्मा किशोरी को अर्मापुर के ग्राउंड में क्रिकेट सिखाते थे। नीरज किशोरी को अपनी कॉलोनी ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करते थे। नीरज किशोरी से परिजनों को बताने पर धमकाकर गाली-गलौज करते थे। पिछले दो महीने से लगातार शारीरिक शोषण और धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिस पर पीड़िता की मां ने पनकी थाने जाकर घटना की तहरीर दी। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में पेंशन गबन के आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं: तीन साल तक मृत पिता के नाम पर पेंशन ली...

संबंधित समाचार