पुलिस पर पथराव, हिरासत में विधायक उमेश कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, डोईवाला। एक खबर आजकल चर्चा में बनी हुई है। खानपुर विधायक उमेश कुमार की मुश्किलें फिर बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के साथ विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज ब्राह्मण समाज के साथ महापंचायत का ऐलान किया था। इससे पहले ही पुलिस ने उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 


 खानपुर क्षेत्र में विधायक उमेश कुमार के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे अफ़रातफरी मच गई। कई लोग घायल हो गए हैं। उमेश कुमार की ओर से इस मामले में महापंचायत बुलाई गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने समर्थकों से खानपुर न आने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद हजारों की संख्या में भीड़ खानपुर पहुंच गई। खानपुर वियायक उमेश कुमार को डोईवाला पुलिस ने हिरासत में लिया। शुक्रवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आह्वाहन पर लक्‍सर में महापंचायत होनी थी। जिसके लिए वह रवाना हुए थे। तभी पुलिस ने उन्‍हें डोईवाला में हिरासत में ले लिया। वहीं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि हमनें किसी भी सम्मेलन की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस पर पथराव करने वालों पर सख्त कारवाई होगी। 

 

 

संबंधित समाचार