हल्द्वानीः रात को एसटीएच में सेवाएं हो रहीं बंद,तीमारदार परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: एसटीएच में रात के समय तीमारदार परेशान रहते हैं। यहां शाम को पांच बजे जनऔषधि केंद्र पर ताला लग जाता है। उसके बाद लोगों को महंगी दवाई खरीदने पर मजबूर होना पड़ता है। जनऔषधि केंद्र संचालक शाम को पांच बजे के बाद ताला लगा देता है। इसी तरह रात को अस्पताल में कैंटीन भी बंद हो जाती है। तीमारदारों को भोजन, चाय के लिए अस्पताल के बाहर जाना पड़ता है।    

सबसे बड़ी दिक्कत इस बात है कि रात के समय सुलभ शौचालय पर भी ताला लगा दिया जाता है। इस वजह से तीमारदार परेशान होते हैं। वार्डों के अंदर मरीजों को ही शौचालय का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। रात के समय इन सेवाओं पर लग रहे ताले की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि जनऔषधि केंद्र संचालन का समय बढ़ाए जाने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही कैंटीन संचालक से भी बात की जाएगी। 

संबंधित समाचार