शाहजहांपुर: छह फरवरी को नायक जदुनाथ का मनेगा बलिदान दिवस, डीएम व एसपी ने लिया जायजा

शाहजहांपुर: छह फरवरी को नायक जदुनाथ का मनेगा बलिदान दिवस, डीएम व एसपी ने लिया जायजा

कलान, अमृत विचार। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश एस ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी पहुंचकर छह फरवरी को उनके बलिदान दिवस के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने नायक यदुनाथ सिंह के प्रतिमा स्थल पर हो रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस बार बलिदान दिवस को लेकर सेना द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। छह फरवरी को अच्छा कार्यक्रम होगा। आर्मी के द्वारा अच्छी तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री के आगमन की संभावना पर बताया कि अन्य डिग्नेट्रीज के कार्यक्रम तीन फरवरी तक कंफर्म हो पाएंगे।इसके बाद ही पता चल सकेगा। बता दें कि दिसंबर 1947 में पाकिस्तानी दुश्मनों से लड़ने के लिए नायक जगन्नाथ सिंह की 1 राजपूत रेजीमेंट को जम्मू कश्मीर में तैनात किया गया था। 5 फरवरी 1948 के दिन दुश्मनों ने इस क्षेत्र में तेनधर रिज के पिकेट पर आग लगाकर हमला किया था। उसे समय पूरे रिज और आसपास की पहाड़ियां गोलियों और मोर्टार की आग से ढकी थीं।दुश्मन अंधेरे में भारतीय पिकेट के लिए अपना रास्ता बनाने में कामयाब हुए थे। इसके बाद 6 फरवरी की सुबह पोस्ट पर कब्जा करने के लिए दुश्मनों द्वारा बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे।नायक जदुनाथ सिंह ने टिकट नंबर दो की कमान संभाली थी। इस दौरान उन्होंने अदम्य विश्वास और वीरता का परिचय दिया था और दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

निरीक्षण के दौरान कलान की उप जिलाधिकारी चित्रा निर्वाल, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद अमित चौरसिया, नायब तहसीलदार शशांक सिंह, प्रभारी निरीक्षक परौर अशोक कुमार सिंह एवं ग्राम प्रधान कारे उर्फ बहादुर लाल शर्मा,नेत्रपाल सिंह,मेंबर पाल सिंह,ओम प्रकाश सिंह,रणधीर सिंह,रामसेवक,आशीष सिंह, सूबेदार, पहलवान सिंह,विजेंद्र सिंह एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मंच स्थल एवं हेलीपैड का भी किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंच स्थल एवं हेलीपैड का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही कार्यक्रम स्थल की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया। गांव खजूरी का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान ने प्रतिमा स्थल पर कराए गए संपूर्ण कार्य की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: सूदखोर की धमकी से व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

ताजा समाचार

Kanpur: मुसलमानों को ताकत देने में जुटा पर्सनल लॉ बोर्ड, सोशल मीडिया पर जारी किया ये पैगाम...
आईपीएल 2025 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच मार्क बाउचर बोले
अयोध्या: अकीदत के साथ अदा हुई रमजान के तीसरे जुमे की नमाज  
'एक राष्ट्र-एक चुनाव विकसित भारत के लिए जरूरी': Kanpur के सीएसजेएमयू में यूथ पार्लियामेंट में वक्ताओं ने रखे विचार
'हम कूड़ादान नहीं हैं', न्यायमूर्ति वर्मा के स्थानांतरण पर बोला हाईकोर्ट बार एसोसिएशन 
US : संघीय अदालत न्यायाधीशों की शक्ति को सीमित करें, डोनाल्ड ट्रंप ने किया आग्रह