बहराइच: गरीबों और वंचितों के आवाज थे जगदेव प्रसाद, बिहार के लेनिन की मनाई जयंती

बहराइच: गरीबों और वंचितों के आवाज थे जगदेव प्रसाद, बिहार के लेनिन की मनाई जयंती

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच शहर के पानी टंकी स्थित प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई की ओर से बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती जिला संगठन मंत्री अमित कुमार मौर्य के आवास पर मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य ने की। साथ में 5 अप्रैल को होने वाले सम्राट अशोक मौर्य जयंती के भी बारे में चर्चा की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की बाबू जी ने कहा था कि जिस लड़ाई की बुनियाद आज मै डाल रहा हूँ, वह लम्बी और कठिन होगी। इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेगे तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे। जीत अंततोगत्वा हमारी ही होगी।" 

वह हमेशा गरीब वंचित पिछड़ों व बहुजनों के आवाज को बुलंद करते रहे। अगर हम लोग आज समय के साथ नहीं बदलाव कर पाए तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। इसी साथ सभी लोगो को 5 अप्रैल को सम्राट अशोक मौर्य जयंती बड़े धूमधाम से मनाना इसके लिए अभी से सब लोग तैयारी में जुट जाय सभी शोभायात्रा एवं जन्यती सफल हो पायेगा। 

इस दौरान मौर्य परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार मौर्य, जिला महासचिव जीवन लाल मौर्य, अभय प्रकाश मौर्य, हरिनाम सिंह कुशवाहा, मनीष मौर्यवंशी, मधुर, अमृत लाल मौर्य, धनंजय मौर्य, शिव कुमार मौर्य, सर्वेश कुमार मौर्य, निखिल मौर्य आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने का किया अनुरोध