प्रतापगढ़: महाकुंभ में दहेज रहित विवाह कर पेश की मिसाल, सादगी से परिणय सूत्र में बंधे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुंडा/प्रतापगढ़, अमृत विचारः समाज में एक ओर जहां आये दिन दहेज प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ऐसे भी लोग हैं जो दहेज रहित विवाह कर मिसाल कायम कर रहे हैं। मिसाल कायम करने वालों में बेल्हा में तैनात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं।
 
जनपद प्रयागराज के ओम गायत्री नगर, सलोरी निवासी देश दीपक जोशी विकासखंड कुंडा व बाबागंज में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने महाकुंभ क्षेत्र प्रयागराज में अखिल विश्व गायत्री परिवार के सेक्टर 10 स्थित शिविर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे।

उन्होंने प्रयागराज की शालिनी त्रिपाठी के साथ वैदिक पद्धति व यज्ञ के साथ पारंपरिक तरीकों से विवाह किया। साधारण तरीके से विवाह सम्पन्न होने के बाद आचार्यों एवं परिजनों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान सगे सम्बन्धियों के अलावा मित्रगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News : तुम्हारे बिना मैं रह नहीं सकता....One sided love में बौखलाया प्रेमी, स्कूल जा रही शिक्षिका को जिंदा जलाया

संबंधित समाचार