बहराइच: पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष को दिलाई शपथ
बार एसोसिएशन कैसरगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियोंका शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील परिसर कैसरगंज मे सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम जी वाजपेई और संचालन मनोज कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी व विशिष्ट अतिथि एमएलसी पदमसेन चौधरी रहे। सबसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगाधर मिश्र को पूर्व केन्द्रीय मन्त्री अजय कुमार मिश्र 'टेनी' ने शपथ दिलाई।
इसके पश्चात अध्यक्ष मिश्र ने नवनिर्वाचित महामंत्री अजय प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देव शरण सिंह,उपाध्यक्ष मध्यम धीरेंद्र कुमार व अनिल शुक्ला,कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल कुमार वर्मा ,रमेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश यादव, संयुक्त मंत्री राजमणि यादव,आडीटर अमर सिंह चौहान, पुस्तकालय अध्यक्ष सम्पर्णानन्द मिश्र, व कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ राधेश्याम यादव, सजीव कुमार यादव, रीतेंद्र विक्रम सिंह, उमेश चंद्र मिश्रा, हसमुद्दीन,शहिद खान,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल समद खान, हरीराम चक्रवर्ती, शिवम सिंह विसेन,योगेश कुमार मिश्र, सिराज अहमद को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम आलोक प्रसाद,न्यायिक मजिस्ट्रेट लालताधर यादव, तहसीलदार अभयराज पांडे,ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, जानकी शरण पाण्डे, अवधेश सिंह,बाल कृष्ण मिश्र, डा0अरविंद सिंह,पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, विजय प्रताप सिंह, बृजेश मिश्र,नरायण शर्मा,पंकज श्रीवास्तव,नसीब अहमद, राजकुमार मौर्या,शिवाजीपाण्डे,विश्वपाल,बादशाह सिंह,बिन्नू सिंह, मधुकर मिश्र, चुनाव अधिकारी सत्यशरण सिंह, नारायण शर्मा,इल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भगौती प्रसाद राव, मनोज सिंह,बादशाह सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बहराइच: महाकुंभ भगदड़ में घायलों और मृतकों की सूची सार्वजनिक करे सरकार, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
