ऑनलाइन ऑर्डर करने पर हुई 97 हजार की धोखाधड़ी
रुद्रपुर, अमृत विचार: भूरारानी के रहने वाले एक युवक को ऑनलाइन ऑर्डर करना महंगा पड़ गया। नामी गिरामी का प्रोडक्ट तो आया नहीं, बल्कि खाते से हजारों रुपये की नगदी गायब हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आनंद विला भूरारानी निवासी नंदन सिंह रावत ने बताया कि 13 जनवरी को ऑनलाइन नामी गिरामी एक कंपनी का उत्पाद ऑर्डर किया था।
कॉलर द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करने के बाद ऑर्डर तो नहीं आया, लेकिन खाते से 97205 रुपये का भुगतान होने का मैसेज आया। जब कॉलर को कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा और कंपनी का प्रचार लिंक भी बंद हो गया। जिसके बाद साइबर ठगी होने की भनक लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
